Breaking News

राजकुमार हत्याकांड: मुठभेड़ में दो आरोपी घायल, तीसरा अब भी फरार। 

राजकुमार हत्याकांड: मुठभेड़ में दो आरोपी घायल, तीसरा अब भी फरार। 

संवाददाता – जुम्मन कुरैशी

कासगंज। जनपद में हुए राजकुमार हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया था। घटना के 12 घंटे के भीतर ही पुलिस ने दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि तीसरा आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

कैसे हुआ खूनी संघर्ष?।

थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के नवाबगंज नगरिया कस्बे में बुधवार शाम को राजकुमार नामक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात में उसका साथी टिंकू भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। बताया जा रहा है कि मृतक राजकुमार से आरोपी असलम ने दस हजार रुपये उधार लिए थे। जब राजकुमार ने पैसा वापस मांगा तो विवाद बढ़ गया। विवाद इतना गहराया कि असलम और उसका साथी शमशुल ने मिलकर राजकुमार की बेरहमी से हत्या कर दी।

पुलिस की रणनीति और घेराबंदी।

हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एसपी कासगंज अंकिता शर्मा ने घटना को गंभीरता से लेते हुए पटियाली सीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में चार टीमें गठित कीं। इसमें थाना सिकंदरपुर वैश्य पुलिस, पटियाली पुलिस, सर्विलांस व एसओजी की टीमें शामिल थीं।

पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बूढ़ी गंगा पुलिया के पास देखे गए हैं और भागने की फिराक में हैं। घेराबंदी करते ही आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपी असलम व शमशुल गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने मौके से दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस और चार खोखा कारतूस बरामद किए।

इलाके में दहशत और नाराज़गी।

वारदात से नवाबगंज नगरिया कस्बे और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पैसे के मामूली लेन-देन में हत्या होना बेहद निंदनीय है। ग्रामीणों ने पुलिस से तीसरे आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

एसपी अंकिता शर्मा का बयान।

एसपी कासगंज अंकिता शर्मा ने बताया, “नवाबगंज नगरिया में पैसों के विवाद में युवक की हत्या कर दी गई थी। तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।”

पुलिस ने घायल दोनों आरोपियों को सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

बाइट- अंकिता शर्मा, एसपी, कासगंज।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!