Breaking News

कासगंज में प्रशासन सख्त, जायरीनों से भरी पिकअप पकड़ी।

कासगंज में प्रशासन सख्त, जायरीनों से भरी पिकअप पकड़ी।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। बुलंदशहर में हाल ही में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद कासगंज पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सामान ढोने वाले वाहनों में यात्रियों को बैठाकर ले जाने पर अब रोक लगाने की कार्रवाई तेज हो गई है। बुधवार रात जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने स्वयं कार्रवाई करते हुए जायरीनों से भरी पिकअप गाड़ी को पकड़ लिया।

हादसे से सबक।

गौरतलब है कि बुलंदशहर में कुछ दिन पहले ट्राली में सवार श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी के पलटने से 12 लोगों की मौत हो गई थी। उसी घटना के मद्देनज़र जिले में एहतियात के तौर पर यह अभियान चलाया जा रहा है।

प्रशासन की मुस्तैदी।

जानकारी के अनुसार, पिकअप गाड़ी पटियाली से उत्तराखंड के कलियर शरीफ उर्स में शामिल होने जा रहे जायरीनों को लेकर निकली थी। वाहन में पार्टिशन लगाकर बड़ी संख्या में लोग बैठे थे। देर रात निरीक्षण पर निकले डीएम और एसपी ने वाहन को रोककर सख्त हिदायत दी और थाने भेज दिया।

कड़ी चेतावनी।

अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि इस प्रकार के असुरक्षित साधनों से लोगों की जान जोखिम में डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। संबंधित थानों को आदेश दिए गए हैं कि ऐसे वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जाए और आवश्यक कार्रवाई की जाए।

यह घटना गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के सहावर रोड की है। प्रशासन के इस कदम से संदेश गया है कि हादसों से बचाव के लिए अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …