Breaking News

मुकदमे की पैरवी को आए बुजुर्ग पर दबंगों का हमला, एक आरोपी दबोचा – तीन फरार।

मुकदमे की पैरवी को आए बुजुर्ग पर दबंगों का हमला, एक आरोपी दबोचा – तीन फरार।

ब्यूरो रिपोर्ट 

सहसवान (बदायूं)। तहसील सहसवान स्थित कचहरी परिसर गुरुवार दोपहर अचानक हंगामे का केंद्र बन गया, जब मुकदमे की पैरवी करने आए एक बुजुर्ग पर दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना से न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग सकते में आ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम जतकी निवासी मोहम्मद मियां (60 वर्ष) अपने मुकदमे (अपराध संख्या 524/24, वाद संख्या 188/25) की सुनवाई हेतु करीब 12 बजे न्यायालय परिसर पहुंचे थे। तभी सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बाजपुर निवासी गुलसबाब, शादाब, अल्ताफ और फिरोज पुत्रगण शाकिर हाथों में लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे और मोहम्मद मियां पर हमला कर दिया।

हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर मौके पर मौजूद वकील और अन्य लोग पहुंच गए। वकीलों और पुलिसकर्मियों ने मिलकर एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि तीन आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पीड़ित का कहना है कि दबंग लगातार मुकदमे को लेकर दबाव बना रहे हैं और धमकियां देते हैं कि फैसला उनके खिलाफ हुआ तो जान से मार देंगे।

सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पीड़ित की तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई कानून के अनुसार की जाएगी और सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

इस घटना ने न्यायालय परिसर की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अधिवक्ताओं और आम लोगों ने कहा कि कचहरी जैसे संवेदनशील स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!