Breaking News

पूर्वांचल स्पोर्ट्स ने जीता आमंत्रण महिला राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब।

पूर्वांचल स्पोर्ट्स ने जीता आमंत्रण महिला राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब।

राजन सिंह, संवाददाता

चंदौली। साहू जैन स्टेडियम, लोरिया (पश्चिम चंपारण, बिहार) में खेले गए रामानन्द एवं मनोज ठाकुर मेमोरियल आमंत्रण महिला राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश की पूर्वांचल स्पोर्ट्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार की पटना एकादश को 60 रन से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।

टॉस जीतकर पूर्वांचल स्पोर्ट्स की कप्तान प्रतिमा ने पहले बल्लेबाजी करने का साहसिक निर्णय लिया। टीम ने पूरे 20 ओवर खेलते हुए 130 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसमें श्वेता ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 42 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 6 आकर्षक चौके शामिल थे। वहीं रागनी ने 22 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। बिहार की ओर से कालिंदी, जयश्री और आयुषी ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पटना एकादश की टीम पूर्वांचल स्पोर्ट्स की घातक गेंदबाजी के सामने मात्र 70 रन पर ही सिमट गई। पूरी टीम 15 ओवर में ऑल आउट हो गई। बिहार की ओर से नंदिनी ने 17 रन और प्रिया ने 12 रन बनाए।

पूर्वांचल स्पोर्ट्स की तरफ से खुशी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में केवल 8 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके। इसके अलावा आकांक्षा, रागनी और प्रतिमा ने एक-एक विकेट हासिल किया।

मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए खुशी और श्वेता को संयुक्त रूप से “प्लेयर ऑफ द मैच” का पुरस्कार मुख्य अतिथि द्वारा प्रदान किया गया।

फाइनल मुकाबला देखने के लिए सुबह से ही स्टेडियम में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। दोनों टीमों के अच्छे खेल पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

यह पूर्वांचल स्पोर्ट्स टीम की वर्ष 2026 की पहली खिताबी जीत रही, जिस पर टीम के पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त की। टीम के कोच शौजब हुसैन ने कहा कि खिलाड़ियों ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरकर शानदार प्रदर्शन किया और बिहार की टीम के खिलाफ हर क्षेत्र में बेहतरीन खेल दिखाया।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …