Breaking News

जमीनी विवाद में किसान को मारी गोली, हालत गंभीर, तीन घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में किसान को मारी गोली, हालत गंभीर, तीन घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

शैलेश सिंह, संवाददाता

चंदौली। इलिया थाना क्षेत्र के डेहरी खुर्द गांव में जमीनी विवाद को लेकर अज्ञात बदमाशों ने एक किसान को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार तेंजबली चौहान (42) पुत्र नखड़ चौहान साइकिल से डेहरी से सामान लेकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह सावर सोत मोड़ के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली उनके पेट में जा लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चार पहिया वाहन से फरार हो गए।

घायल तेंजबली को पहले जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी, सीओ चकिया रघुराज सहित इलिया, चकिया व शाहाबगंज थानों की पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंच गई। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए विशेष टीम का गठन किया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई में वारदात के महज तीन घंटे के भीतर मुख्य आरोपी रविशंकर मिश्रा और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पुराना चला आ रहा जमीनी विवाद ही इस सनसनीखेज हमले की वजह है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और घटना में प्रयुक्त हथियार व अन्य साक्ष्यों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। पूरे मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!