Breaking News

जनगणना 2027 की तैयारी तेज, प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू।

जनगणना 2027 की तैयारी तेज, प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू।

आई एम खान 

बिसौली। आगामी जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में नगर पालिका सभागार में प्रगणकों और सुपरवाइजरों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना कार्य को व्यवस्थित और त्रुटिरहित तरीके से पूरा कराना है।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं, डेटा संग्रह के तरीकों और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षक सोहेल अग्रवाल ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार मकान सूचीकरण और भवन गणना का कार्य 25 अप्रैल से प्रारंभ किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक जानकारी भी दी जा रही है, ताकि प्रगणक और सुपरवाइजर अपने दायित्वों का निर्वहन बेहतर ढंग से कर सकें और कार्य के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि न हो।

प्रशिक्षण सत्र में विशेष रूप से मकान सूचीकरण की प्रक्रिया, आंकड़ों के सही संकलन और कार्य की पारदर्शिता पर जोर दिया जा रहा है, जिससे जनगणना का कार्य निर्धारित समय पर सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!