Breaking News

रात के सन्नाटे में मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश ढेरहाल, तीसरा पकड़ा गया।

रात के सन्नाटे में मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश ढेरहाल, तीसरा पकड़ा गया।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहाँपुर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार देर रात थाना तिलहर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए, जबकि तीसरे को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में तिलहर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम संयुक्त रूप से क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि तीन संदिग्ध बदमाश अवैध हथियारों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में बाइक से तिलहर की ओर आ रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस ने बख्तियारपुर रोड स्थित रटा पुल के पास घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किए जाने पर उन्होंने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन पीछा करने पर उनकी बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद तीनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिससे कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

पुलिस ने पहले उन्हें आत्मसमर्पण के लिए चेतावनी दी, लेकिन बदमाशों के न मानने पर जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। पुलिस की फायरिंग में फत्ते और वाहिद खां घायल होकर गिर पड़े, जबकि तीसरे आरोपी मुन्ना कुरेशी को मौके से ही दबोच लिया गया। घायल दोनों बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पूछताछ में सामने आया है कि पकड़े गए बदमाशों का आपराधिक इतिहास रहा है और विभिन्न थानों में इनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। मौके से पुलिस ने अवैध तमंचे, कारतूस, नकदी और एक बाइक भी बरामद की है।

घटना के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!