Breaking News

चेहल्लुम पर्व को लेकर शाहजहाँपुर में शांति समिति की बैठक: कोतवाली क्षेत्र की बेरी चौकी पर पुलिस ने की सौहार्द बनाए रखने की अपील।

चेहल्लुम पर्व को लेकर शाहजहाँपुर में शांति समिति की बैठक: कोतवाली क्षेत्र की बेरी चौकी पर पुलिस ने की सौहार्द बनाए रखने की अपील।

संवाददाता, मुबारक अली

शाहजहाँपुर। आगामी चेहल्लुम पर्व को पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित और आपसी भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना चौक कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बेरी चौकी परिसर में एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के मार्गदर्शन में आयोजित इस बैठक में क्षेत्राधिकारी (सीओ) नगर देवव्रत बाजपेयी ने थाना चौक कोतवाली प्रभारी अजय राय और स्थानीय पुलिस बल के साथ मिलकर क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, ताजियादारों और विभिन्न गणमान्य लोगों से सीधा संवाद किया। बैठक के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और उनके यथासंभव समाधान का भरोसा दिलाया।

सभा में उपस्थित सभी लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें, समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारा कायम रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय सूचना की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दें। प्रशासन ने जोर दिया कि सभी लोग शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों और अपनी परंपरागत व्यवस्था के अनुसार ही चेहल्लुम पर्व मनाएं तथा पुलिस-प्रशासन का पूरा सहयोग करें।

 

 

 

Spread the love

Check Also

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, दिलाई गई शपथ।

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, …