Breaking News

डाला छठ के दिन जनपद में बड़ा हादसा: चंद्रप्रभा नदी में डूबी जर्जर नाव, चार मासूमों की दर्दनाक मौत।

डाला छठ के दिन जनपद में बड़ा हादसा: चंद्रप्रभा नदी में डूबी जर्जर नाव, चार मासूमों की दर्दनाक मौत।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता

चंदौली। आस्था और श्रद्धा के महापर्व डाला छठ के अवसर पर सोमवार को जनपद चंदौली में दो अलग-अलग जगहों पर दर्दनाक हादसे हुए, जिनमें चार मासूमों की मौत हो गई।

पहली घटना बबुरी थाना क्षेत्र के कोदोचक गांव की है, जहां चंद्रप्रभा नदी में छठ पूजा के दौरान वीडियो बनाने के लिए कुछ किशोर जर्जर नाव पर सवार हुए थे। नाव अचानक पलट गई और तीन किशोर नदी की लहरों में समा गए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कोदोचक गांव के निवासी मंटू, पिंटू सोनकर, रितेश सोनकर, यश, अरुण और पीयूष नाव पर सवार होकर छठ पूजा का वीडियो बना रहे थे। तभी नाव में पानी भरने लगा और देखते ही देखते पलट गई।

इस दौरान मंटू, पिंटू और रितेश किसी तरह तैरकर किनारे आ गए, लेकिन यश (16 वर्ष), पीयूष (13 वर्ष) और अरुण (14 वर्ष) गहरे पानी में डूब गए।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डीएम चंद्रमोहन गर्ग, एएसपी अनंत चंद्रशेखर और विधायक कैलाश आचार्य पहुंचे। पुलिस व एनडीआरएफ की टीम ने गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया, लेकिन अंधेरा होने के कारण राहत कार्य में दिक्कतें आईं। प्रशासनिक स्तर पर राहत कार्य रातभर जारी रहा।

वहीं दूसरी दर्दनाक घटना धीना थाना क्षेत्र के इक़बालपुर गांव की है। यहां छठ पूजा के दौरान तालाब में नहाते समय सिद्धार्थ भारद्वाज (16 वर्ष) नामक किशोर की डूबने से मौत हो गई। सिद्धार्थ अपनी मां के साथ ननिहाल इक़बालपुर छठ पर्व में शामिल होने आया था।

तालाब में नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए बड़ा भाई साहिल भी कूद पड़ा, लेकिन ग्रामीणों की मदद से साहिल को किसी तरह बाहर निकाला जा सका। सिद्धार्थ को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दोनों घटनाओं ने छठ पर्व की खुशियों को मातम में बदल दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: आरटीओ राजेश सिंह ने किया एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश।

शाहजहांपुर: आरटीओ राजेश सिंह ने किया एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश। संवाददाता, …