Breaking News

राष्ट्रीय एकता दिवस पर एसपी ने दिलाई एकता की शपथ, सरदार पटेल को किया नमन।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर एसपी ने दिलाई एकता की शपथ, सरदार पटेल को किया नमन।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहाँपुर। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय शाहजहाँपुर में माल्यार्पण एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी द्वारा सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ। इसके उपरांत उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का देश के एकीकरण में योगदान अद्वितीय रहा है। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, प्रशासनिक दक्षता और राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने की भावना आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि पुलिस बल का प्रमुख दायित्व समाज में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना, सामाजिक सद्भाव को मजबूत करना तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। एसपी ने सभी कर्मियों से अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा और समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर, वरिष्ठ अधिकारीगण एवं पुलिस कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने देश की एकता और अखंडता को सर्वोपरि मानते हुए सत्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!