Breaking News

मकर संक्रांति पर गौरी गांव में स्वर्गीय उदय बहादुर सिंह की स्मृति में एक हजार कंबलों का वितरण।

मकर संक्रांति पर गौरी गांव में स्वर्गीय उदय बहादुर सिंह की स्मृति में एक हजार कंबलों का वितरण।

संवाददाता – शैलेश सिंह

चंदौली। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर शुक्रवार को बबुरी थाना क्षेत्र के गौरी गांव में स्वर्गीय उदय बहादुर सिंह की स्मृति में एक हजार कंबलों का वितरण किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में जरूरतमंद, असहाय एवं वृद्ध लोगों को कंबल प्रदान किए गए, जिससे उन्हें ठंड से राहत मिल सके।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय उदय बहादुर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। आयोजकों ने बताया कि स्वर्गीय उदय बहादुर सिंह समाज सेवा के प्रति हमेशा समर्पित रहे और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष इस प्रकार का आयोजन किया जाता है।

कंबल वितरण कार्यक्रम में सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे थे। लाभार्थियों के चेहरे पर कंबल पाकर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। लोगों ने आयोजकों के इस पुनीत कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व दान और पुण्य का विशेष महत्व रखता है। इस दिन जरूरतमंदों की सेवा करने से आत्मिक संतोष की अनुभूति होती है। उन्होंने समाज के संपन्न वर्ग से आगे आकर गरीब और असहाय लोगों की मदद करने की अपील की, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड से परेशान न हो।

कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग, समाजसेवी, ग्रामवासी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में युवाओं की भी सक्रिय भूमिका रही। इस मौके पर स्वर्गीय उदय बहादुर सिंह, स्वर्गीय काशीनाथ सिंह एवं स्वर्गीय रंग बहादुर सिंह का पूरा परिवार उपस्थित रहा।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!