Breaking News

मुगलसराय विधानसभा की जन समस्याओं को लेकर सपा की विशाल पदयात्रा, मुआवजे व नदी खुदाई की उठी मांग।

मुगलसराय विधानसभा की जन समस्याओं को लेकर सपा की विशाल पदयात्रा, मुआवजे व नदी खुदाई की उठी मांग।

संवाददाता – राजन सिंह

चंदौली। मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद श्री राम किशुन यादव के नेतृत्व में एक विशाल पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा विकासखंड नियामताबाद के उसरौड़ी ग्राम सभा (जो मिर्जापुर जनपद की सीमा से सटा हुआ है) से थाना बबुरी होते हुए नियामताबाद के सिरसी ग्राम सभा, थाना अलीनगर तक बड़े जुलूस के रूप में संपन्न हुई।

पदयात्रा में क्षेत्र के किसान, मजदूर, नौजवान, व्यापारी, बुनकर, युवा वर्ग के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। यात्रा के माध्यम से विगत दिनों आए मोथा तूफान और बाढ़ से किसानों व मजदूरों की बर्बाद हुई फसलों के लिए पंजाब सरकार के समान मुआवजा देने की मांग उठाई गई। साथ ही बाढ़ से गिर चुके कच्चे मकानों के लिए भी उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की गई।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद राम किशुन यादव ने कहा कि गढ़ई नदी और चंद्रप्रभा नदी लगातार पटती जा रही हैं। इनकी खुदाई के लिए सरकार द्वारा लगभग 350 करोड़ रुपये की प्रस्तावित योजना बनाई गई थी, जिसे बाद में निरस्त कर दिया गया। उन्होंने इस निर्णय की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जब तक चंद्रप्रभा और गढ़ई नदी तथा उनसे संबंधित नालों की खुदाई नहीं कराई जाती, तब तक आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

उन्होंने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के नाम तेरह सूत्री मांग पत्र उप जिला अधिकारी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) को सौंपा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक सैयद राजा मनोज सिंह, ब्लॉक प्रमुख बाबूलाल यादव, प्रेमनाथ तिवारी, डॉ. वीरेंद्र बिंद, उदय नारायण, श्यामलाल, हरबंस सिंह, जितेंद्र मौर्य, पूर्व प्रधान पुष्पराज सिंह (चिंटू), गप्पू सिंह, इंदु देवी, सरवन सिंह, नंदन, कमला पहलवान यादव, राजेश प्रधान, नायाब, रिंकू, कैलाशनाथ तिवारी, सदानंद पांडे, मुलायम सिंह यादव, अमित सिंह, राम प्रकाश यादव प्रधान, रामाश्रय प्रधान, पारस बिंद, रामसकल यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!