Breaking News

किसान यूनियन स्वराज के राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार।

किसान यूनियन स्वराज के राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। भारतीय किसान यूनियन स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष आशीष पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों नेता सगे भाई बताए जा रहे हैं और इनके खिलाफ दर्जनों आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं।

जानकारी के मुताबिक, पिछले कई दिनों से दोनों भाई लगातार सोशल मीडिया पर कासगंज एसपी, एएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ विरोध जता रहे थे और पोस्ट डालकर माहौल बना रहे थे। विगत दिनों उन्होंने पुलिस अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा था।

गिरफ्तारी की बड़ी वजह एक महिला की शिकायत बताई जा रही है। महिला ने आरोप लगाया कि देर शाम उसके घर पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी। इसी आधार पर मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने दोनों नेताओं को हिरासत में ले लिया।

एसपी अंकिता शर्मा ने स्पष्ट किया कि पकड़े गए आरोपी खुद को किसान यूनियन स्वराज का सदस्य बताते हैं, लेकिन इनका किसानों की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। एसपी के अनुसार दोनों भाइयों पर तीन दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और ये लोग लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए हैं।

गिरफ्तार किए गए किसान नेता ढोलना कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी हरनाठेर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

बाइट- अंकिता शर्मा, एसपी, कासगंज।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!