Breaking News

मिशन शक्ति अभियान के तहत “रन फॉर एम्पावरमेंट” कार्यक्रम का आयोजन, बालिकाओं और महिलाओं ने दिखाई ऊर्जा।

मिशन शक्ति अभियान के तहत “रन फॉर एम्पावरमेंट” कार्यक्रम का आयोजन, बालिकाओं और महिलाओं ने दिखाई ऊर्जा।

सनोज कुमार, संवाददाता 

उन्नाव। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने तथा आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव में “रन फॉर एम्पावरमेंट” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को समाज में आगे बढ़ने और आत्मविश्वास से जीवन जीने के लिए प्रेरित करना रहा।

मैराथन दौड़ को पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह और क्षेत्राधिकारी सफीपुर सोनम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौड़ में महिला आरक्षी, स्टेडियम की खिलाड़ी बालिकाएं और विभिन्न विद्यालयों की छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं। दौड़ पूरी होने के उपरांत क्षेत्राधिकारी सोनम सिंह ने प्रतिभागियों को पोषाहार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन अब्दुल रशीद सहित कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मौजूद छात्राओं व महिलाओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में वे निम्न हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत सहायता प्राप्त कर सकती हैं —

महिला पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098, एम्बुलेंस सेवा 108, स्वास्थ्य सेवा 102 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930

इस आयोजन को मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण व सुरक्षा के प्रति एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के जोश और उत्साह ने समाज में महिला जागरूकता का सशक्त संदेश दिया।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …