Breaking News

महेवा के ग्राम मेंहदीपुर में खेतों की नापजोख।

महेवा के ग्राम मेंहदीपुर में खेतों की नापजोख।

आनन्द पाण्डेय, संवाददाता 

इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मेंहदीपुर में खेतों के विवाद को लेकर राजस्व विभाग की टीम ने दोनों पक्षों की उपस्थिति में नापजोख की। यह कार्रवाई उस समय हुई जब ग्राम निवासी उपासना दिवाकर पत्नी सतेंद्र कुमार ने तहसील चकरनगर पहुंचकर उपजिलाधिकारी ब्रह्मानंद कठेरिया से शिकायत की थी कि गांव के ही श्रीनारायण सहित कुछ लोगों ने खेत की मेड़ तोड़कर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी ने क्षेत्रीय लेखपाल को नापजोख करने के निर्देश दिए।

आदेश के बाद राजस्व विभाग की टीम गांव में पहुँची और लेखपाल द्वारा दोनों पक्षों के खेतों का गाटा नंबर के आधार पर माप लिया गया। नापजोख की पूरी प्रक्रिया ग्रामीणों के समक्ष कराई गई और अंत में रिपोर्ट दोनों पक्षों को सौंप दी गई। उल्लेखनीय है कि इस दौरान दोनों पक्ष लेखपाल की नापजोख से सहमत भी दिखाई दिए और विवाद शांत हो गया।

मौके पर सतेंद्र कुमार, श्रीनारायण, नरेंद्र सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे जिन्होंने राजस्व विभाग की कार्यवाही को देखा। ग्रामीणों का कहना था कि प्रशासनिक हस्तक्षेप से विवाद सुलझ जाने से आगे के तनाव की स्थिति खत्म हो गई है।

Spread the love

Check Also

बीएसएनएल भवन में चोरी करते पकड़ा गया आरोपी, गिरफ्तार।

बैटरी, चेंजओवर स्विच और दो सी-डॉट ईपीसी कार्ड बरामद, ताला व शटर तोड़ने के औजार …