Breaking News

नेत्र शिविर में पहुंचे मरीजों को विशेषज्ञों ने दी सलाह।

नेत्र शिविर में पहुंचे मरीजों को विशेषज्ञों ने दी सलाह।

आनन्द पाण्डेय, संवाददाता 

इटावा। महेवा के स्थानीय कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को नेत्र शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय से आई चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में आधा सैकड़ा से अधिक लोग पहुँचे और उन्होंने विशेषज्ञ चिकित्सकों से आँखों की जांच कराई। इस दौरान कई मरीजों को चश्मे का नंबर दिया गया जबकि कुछ मरीजों को मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने की सलाह भी दी गई।

शिविर का संयोजन सीएचसी अधीक्षक डॉ. गौरव त्रिपाठी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम की देखरेख डॉ. बलराज ने की, जबकि मरीजों की जांच डॉ. शैफाली और डॉ. सुष्मिता ने की। जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को दवा दी गई और जिनका चश्मा बनना था, उनका नंबर दर्ज किया गया। इन्हें शीघ्र ही निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे।

करीब 60 मरीजों ने शिविर में आकर लाभ उठाया। इस दौरान सहयोगी स्टाफ आदर्श शुक्ला, हनी शाक्य, सौम्या, प्रतीक्षा, ज्योति, उमा, शिल्पी, संध्या, दीक्षा, ऋच, शालिनी, संध्या देवी, अब्दुल और नितिन सहित सीएचसी के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!