Breaking News

नलकूप चालकों को दी गई भावभीनी विदाई।

नलकूप चालकों को दी गई भावभीनी विदाई।

आनन्द पाण्डेय, संवाददाता 

इटावा। चकरनगर हनुमंतपुरा अनुभाग के नलकूप विभाग में लंबे समय से सेवाएँ दे रहे नलकूप चालक थान सिंह परिहार और जनवेद सिंह को सेवा निवृत्ति के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई। यह समारोह उत्साह और सौहार्द के वातावरण में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ किया गया, संचालन सिंचाई संघ के जिला अध्यक्ष रामतेज सिंह यादव ने किया तथा अध्यक्षता सहायक अभियंता सतीश कुमार ने संभाली। सहायक अभियंता द्वारा विदाई ले रहे कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए योगदान की सराहना की। नलकूप चालकों की ओर से उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं उपस्थित ग्रामीणों और सहकर्मियों ने फूलमालाओं से उनका अभिनंदन किया। प्रांतीय मंत्री वेदप्रकाश मिश्रा ने कहा कि दोनों कर्मचारियों ने कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और लगन से काम करते हुए न केवल विभाग बल्कि किसानों की सेवा की है। उनका सहज और मिलनसार स्वभाव उन्हें सभी के बीच प्रिय बनाता रहा।

सहकर्मियों ने संस्मरण साझा करते हुए बताया कि थान सिंह परिहार और जनवेद सिंह हमेशा समय पर नलकूप की देखभाल और संचालन में तत्पर रहते थे। किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वे दिन-रात मेहनत करने से कभी पीछे नहीं हटे। ग्रामीणों ने भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सेवाओं को भुलाया नहीं जा सकेगा।

विदाई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चंद्र प्रकाश जिलेदार द्वितीय, प्रभूदयाल जिलेदार चतुर्थ, लाल सिंह, दिनेशचंद्र, प्रताप सिंह, समरथ सिंह, वीरेंद्र कुमार धनवई, उदयवीर सिंह सींचपर्यवेक्षक, धीरेन्द्र तिवारी, महावीर प्रसाद, अशोक कुमार, चंद्रभान सिंह, उदयवीर सिंह (पापन), सुरेंद्र सिंह और अनुज राजौरिया सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रांतीय मंत्री वेदप्रकाश मिश्रा का विशेष योगदान रहा।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!