Breaking News

कासगंज में ‘आई लव मोहम्मद’ बैनर हटाने को लेकर बवाल, पुलिस ने संभाली स्थिति।

कासगंज में ‘आई लव मोहम्मद’ बैनर हटाने को लेकर बवाल, पुलिस ने संभाली स्थिति।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद के गंजडुंडवारा कस्बे में ‘आई लव मोहम्मद’ का बैनर हटाए जाने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। मुस्लिम समाज के दो गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और युवक सड़कों पर उतर आए और जमकर नारेबाजी करने लगे।

सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ-साथ भारी पुलिस बल मौके पर पहुँच गया और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। करीब देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा भी मौके पर पहुँचे। एसपी ने अधिकारियों के साथ कस्बे में फ्लैग मार्च किया और लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। एडीएम और एएसपी को पुलिस बल के साथ क्षेत्र में तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि गंजडुंडवारा कस्बे में मुस्लिम समाज के दो पक्ष बैनर हटाने को लेकर विवाद कर रहे थे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मौके से हटाया और क्षेत्र में पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए हैं। फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था कायम है। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …