Breaking News

जायद में मक्का बनेगा किसानों की कमाई का जरिया, 50 प्रतिशत सब्सिडी पर मिलेगा संकर बीज।

जायद में मक्का बनेगा किसानों की कमाई का जरिया, 50 प्रतिशत सब्सिडी पर मिलेगा संकर बीज।

शैलेश सिंह | संवाददाता

चन्दौली (बबुरी)। जनपद में किसानों की आमदनी बढ़ाने के उद्देश्य से जायद सीजन में मक्का की खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार की योजना के तहत किसानों को संकर मक्का बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराया जाएगा। यह जानकारी उप निदेशक कृषि भीमसेन ने दी।

उन्होंने बताया कि इच्छुक किसान जायद सीजन में जनपद के किसी भी राजकीय कृषि बीज भंडार से अनुदानित दर पर संकर मक्का बीज प्राप्त कर सकते हैं। मक्का को गेहूं और धान के बाद तीसरी महत्वपूर्ण खाद्यान्न फसल के रूप में विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है।

वर्तमान समय में मक्का का उपयोग प्रोसेस्ड फूड, पोल्ट्री फीड और पशु आहार के साथ-साथ एथेनॉल उत्पादन में भी किया जा रहा है। इससे न केवल किसानों को बेहतर बाजार मिलता है, बल्कि देश की कच्चे तेल पर निर्भरता कम करने में भी मदद मिलती है। मक्का किसानों के लिए एक लाभकारी नकदी फसल के रूप में उभर रही है।

कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार केवल पारंपरिक धान और गेहूं की खेती से किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि करना कठिन है। वैश्विक स्तर पर मक्का, बाजरा और ज्वार जैसे मोटे अनाजों की मांग तेजी से बढ़ रही है, जो किसानों के लिए नए अवसर लेकर आ रही है।

संकर मक्का की आधुनिक किस्में पोषण से भरपूर होने के साथ-साथ कम लागत में अधिक उत्पादन देने वाली हैं। ये किस्में कम समय में तैयार हो जाती हैं और पर्यावरण के अनुकूल होने के कारण टिकाऊ खेती को बढ़ावा देती हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि इन किस्मों की खेती से प्रति हेक्टेयर उपज में बढ़ोतरी होगी।

अच्छी बाजार मांग और जलवायु परिवर्तन के प्रति अधिक सहनशीलता के चलते मक्का की खेती से किसानों की आय में उल्लेखनीय इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …