Breaking News

सोशल मीडिया का जुनून बना जानलेवा: चंदौली में हाईवे पर ट्रक से टकराई बाइक, मामा की मौत, भांजा गंभीर।

सोशल मीडिया का जुनून बना जानलेवा: चंदौली में हाईवे पर ट्रक से टकराई बाइक, मामा की मौत, भांजा गंभीर।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चंदौली।‌ सोशल मीडिया पर रील बनाने का बढ़ता शौक अब युवाओं की जान पर भारी पड़ने लगा है। ताज़ा मामला चंदौली जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ नेशनल हाईवे पर रील बनाते समय एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था, इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठा 12 वर्षीय भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। घायल बच्चे को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। यह हादसा एक बार फिर चेतावनी है कि सोशल मीडिया के दिखावे के चक्कर में सड़क पर लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!