Breaking News

कासगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल पंप लूट का 25 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार।

कासगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल पंप लूट का 25 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद कासगंज में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पटियाली कोतवाली पुलिस ने पेट्रोल पंप पर हुई लूट की वारदात में शामिल एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहित उर्फ दीपक के रूप में हुई है, जो लूट की घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

पुलिस के अनुसार आरोपी जनपद एटा के थाना जैथरा क्षेत्र का निवासी है। उसे दरियावगंज–जैथरा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है और अपराध पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!