Breaking News

गंजडुंडवारा में धूमधाम से निकाली गई महर्षि वाल्मीकि जयंती शोभायात्रा, आकर्षण का केंद्र रहीं झांकियां।

गंजडुंडवारा में धूमधाम से निकाली गई महर्षि वाल्मीकि जयंती शोभायात्रा, आकर्षण का केंद्र रहीं झांकियां।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद कासगंज के गंजडुंडवारा नगर में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा में दो दर्जन से अधिक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनीं।

वाल्मीकि समाज के लोगों ने बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मोहल्ला नगला भीकन स्थित वाल्मीकि मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ किया, जिसमें महिलाएं, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों से पूरा नगर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।

शोभायात्रा से पहले वाल्मीकि प्रतिमा के समक्ष वाल्मीकि जयंती कमेटी के अध्यक्ष रघुवीर कुमार, महामंत्री नीरज कुमार, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार तथा कार्यकारी अध्यक्ष राज कुमार वाल्मीकि ने लोककल्याण हेतु यज्ञ में आहुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुभाष जी द्वारा फीता काटकर तथा जिला प्रचारक आर्येंद्र जी द्वारा वाल्मीकि जी की आरती उतारकर किया गया।

शोभायात्रा में काली मंडल के कलाकारों ने करतब दिखाए, जबकि लव-कुश, महाकाल, मां भवानी और वाल्मीकि जी की झांकियां विशेष रूप से आकर्षक रहीं। अजंता और प्रेमी बैंड के मधुर धार्मिक गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।

शोभायात्रा का मार्ग नगला भीकन से कादरगंज रोड, सुदामापुरी रोड, हनुमान गढ़ी चौराहा, रेलवे रोड, नगर पालिका, गांधी रोड, थाना रोड, जामा मस्जिद तिराहा, मंडी तिराहा, चौक सट्टी बाजार, राजाराम चौराहा और मोहल्ला धनपाल होते हुए वाल्मीकि मंदिर पर समाप्त हुआ, जहां प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद चाक-चौबंद रही। एसएचओ भोजराज अवस्थी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, पूर्व चेयरमैन संजीव महाजन, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ऋषि अग्रवाल, मेघेंद्र पाल सिंह राठौर, विजय गुप्ता सभासद, किशन दिवाकर, रवि शाक्य, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित प्रकाश महाजन, अजय गुप्ता, ध्रुव महाजन, अमित गुप्ता चंद्रा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बाइट- राजकुमार वाल्मीकि, कार्यकारी अध्यक्ष।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …