Breaking News

युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे।

युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे।

संवाददाता – मुबारक अली

शाहजहांपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र में युवती को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पिता की तहरीर पर 8 अक्टूबर को आरोपियों गोपाल और धनपाल के खिलाफ युवती को जबरदस्ती बहला-फुसलाकर ले जाने, छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।

प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक ललित शर्मा ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी गोपाल (19 वर्ष) निवासी ग्राम मौजपुर को साउथ सिटी के सामने खाली पड़े मैदान से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमे में धारा 65(1) बीएनएस एवं 5(एल)/6 पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गई है। आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!