Breaking News

हार्ट विशेषज्ञ की कमी बनी मरीज की जान पर भारी, उपचार न मिलने से व्यक्ति की मौत।

हार्ट विशेषज्ञ की कमी बनी मरीज की जान पर भारी, उपचार न मिलने से व्यक्ति की मौत।

मोहम्मद असलम, संवाददाता 

लखीमपुर खीरी। हाथीपुर उत्तरी निवासी जाबिर अली (रहमान के अब्बू) की इलाज के दौरान मौत के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

परिवार के अनुसार जाबिर अली को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। शुरुआती उपचार के दौरान ही डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल में हार्ट विशेषज्ञ (कार्डियोलॉजिस्ट) मौजूद नहीं है, जिसके कारण आवश्यक उपचार नहीं दिया जा सकता। इसी वजह से उन्हें तुरंत लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया।

लखनऊ में इलाज शुरू हुआ, लेकिन तब तक मरीज की हालत काफी बिगड़ चुकी थी और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना ने इलाके में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में हार्ट विशेषज्ञों की कमी वर्षों से बनी हुई है। कई बार मांग उठाने और शिकायत करने के बाद भी जिला अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं की गई, जिसका खामियाज़ा अब जानें जाने के रूप में सामने आ रहा है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि जिला अस्पताल में तत्काल हार्ट विशेषज्ञ नियुक्त किए जाएँ और आपातकालीन हार्ट उपचार की बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!