Breaking News

खमरिया पुलिस को मिली सफलता: वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद।

खमरिया पुलिस को मिली सफलता: वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद।

संवाददाता, मोहम्मद कमर 

खमरिया (खीरी)। जनपद में अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खमरिया पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने के साथ ही पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशानुसार और क्षेत्राधिकारी धौरहरा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई थानाध्यक्ष खमरिया के नेतृत्व में की गई। स्थानीय थाने में दर्ज मामले (मु0अ0सं0 198/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस) के वांछित आरोपी ज्ञानेंद्र शुक्ला (पुत्र अशर्फी लाल शुक्ला, निवासी फत्तेपुर, थाना खमरिया) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर ली है और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस गिरफ्तारी और बरामदगी में उप निरीक्षक विचित्रवीर, आरक्षी पवन कुमार और महिला आरक्षी दीपशिखा की मुख्य भूमिका रही।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!