Breaking News

कासगंज: घने कोहरे की चपेट में कासगंज, जनजीवन प्रभावित।

घने कोहरे की चपेट में कासगंज, जनजीवन प्रभावित।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद कासगंज में गुरुवार सुबह से घना कोहरा छाए रहने के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया। पूरे इलाके में कोहरे की मोटी चादर नजर आई, जिससे सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई।

घने कोहरे के चलते वाहनों की गति धीमी रही। कम विजिबिलिटी के कारण वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर वाहन चलाने को मजबूर होना पड़ा। इससे सड़क यातायात पर असर देखने को मिला।

ठंड से बचाव के लिए लोग जगह-जगह अलाव जलाते दिखाई दिए। कोहरे के साथ बढ़ी ठंड के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम के अनुसार न्यूनतम तापमान करीब 09 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम की मार के चलते लोग आवश्यक कार्यों के अलावा घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए। जनपद के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में पूरे दिन कोहरे का असर बना रहा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!