Breaking News

बहेड़ी: थाने में पुलिसकर्मियों के साथ खेलता दिखा गंभीर मुकदमे का आरोपी, जांच के आदेश। 

थाने में पुलिसकर्मियों के साथ खेलता दिखा गंभीर मुकदमे का आरोपी, जांच के आदेश। 

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली/बहेड़ी। बहेड़ी कोतवाली से जुड़ा एक मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। गंभीर आपराधिक मुकदमे में नामजद एक आरोपी की थाने परिसर में पुलिसकर्मियों के साथ वॉलीबॉल खेलते हुए तस्वीर सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बहेड़ी में 7 जनवरी 2026 को क्राइम नंबर 22/2026 के तहत प्रशांत शर्मा निवासी केशवपुरम की तहरीर पर सूर्या कुर्मी समेत अन्य के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि खनन से जुड़े लोगों ने शिकायतकर्ता को घेरकर असलहा दिखाया, गाली-गलौज की और मारपीट की। शिकायतकर्ता पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का भी आरोप है।

मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इसी बीच आरोपी की थाने परिसर में पुलिसकर्मियों के साथ खेलते हुए तस्वीर वायरल होने से पुलिस और आरोपी के बीच नजदीकी को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के समय कोतवाली प्रभारी क्षेत्र में गश्त पर थे। विवेचक द्वारा आरोपी को नोटिस तामील कराने के उद्देश्य से थाने बुलाया गया था। विवेचक से मिलने के बाद आरोपी वॉलीबॉल ग्राउंड पहुंच गया, जहां वह खेल में शामिल हो गया। बताया जा रहा है कि उस समय मौजूद पुलिसकर्मी नए थे और आरोपी के आपराधिक मामले की जानकारी उन्हें नहीं थी। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की निष्पक्षता और कार्यशैली को लेकर चर्चाएं बनी हुई हैं।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!