Breaking News

कासगंज: पेड़ के पास संदिग्ध हालत में मिला मजदूर का शव, इलाके में मची सनसनी। 

पेड़ के पास संदिग्ध हालत में मिला मजदूर का शव, इलाके में मची सनसनी। 

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद के पटियाली कोतवाली क्षेत्र के भरगैन कस्बे में एक मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ के पास पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव पेड़ के पास पड़ा देखा, जिसके गले में मफलर का फंदा लगा हुआ था। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मृतक की पहचान आदिल उर्फ डांगर के रूप में हुई है, जो मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि वह अविवाहित था और उसके परिजन गुजरात में रहते हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कराए। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!