Breaking News

बिसौली: जामा मस्जिद में सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन, रोजेदारों ने मांगी अमन-चैन की दुआ।

जामा मस्जिद में सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन, रोजेदारों ने मांगी अमन-चैन की दुआ।

आई एम खान 

बिसौली। पवित्र माह रमजान में इबादत और नेक कामों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को नगर की जामा मस्जिद में सोहलवें रोजे के अवसर पर जहीर ऑटोमोबाइल्स की ओर से सामूहिक रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने शिरकत कर इफ्तार किया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

इफ्तार के बाद अदा की गई नमाज में मस्जिद के इमाम हाफिज अब्दुल मुकद्दिर अहमद ने देश की खुशहाली, तरक्की और समाज में भाईचारे व शांति बनाए रखने की दुआ कराई। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना रहमत, बरकत और मगफिरत का महीना है। इस पवित्र माह में सच्चे दिल से की गई इबादत और तौबा से अल्लाह बंदों के गुनाहों को माफ कर देता है।

इफ्तार कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद सहित जहीर ऑटोमोबाइल्स के प्रतिनिधि, नन्हे मियां, मोनिश सिद्दीकी, डॉ. फैजान, राशिद मंसूरी, अजीज अहमद, अनीस अहमद, खुर्शीद सैफी, जाहिद, असलम सैफी, साजिद कुरैशी, अल्ताफ, आकिल कुरैशी और सगीर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने रमजान के इस मुकद्दस महीने में एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!