Breaking News

जर्जर सड़क और नहर के ओवरफ्लो से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, लगाया ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का नारा। 

जर्जर सड़क और नहर के ओवरफ्लो से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, लगाया ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का नारा। 

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चहनियां (चंदौली)। महुअर से मोलनापुर जाने वाले मार्ग की खराब हालत और नहर के ओवरफ्लो से परेशान ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने नाराजगी जताते हुए ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ के नारे लगाए।

बताया जाता है कि महुअरकला गांव से होकर मोलनापुर जाने वाला यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है, लेकिन सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण सड़क की हालत काफी खराब हो चुकी है। नहर का पानी अक्सर ओवरफ्लो होकर खेतों के रास्ते सड़क पर आ जाता है, जिससे मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और लोगों को घुटने भर पानी में होकर आना-जाना पड़ता है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में प्रवेश करते ही सड़क पर पानी भरा रहता है। इसी रास्ते से स्कूल जाने वाले बच्चों को भी रोजाना गुजरना पड़ता है। यहां तक कि अंतिम संस्कार के लिए बलुआ घाट तक शव ले जाने में भी लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। शादी-ब्याह जैसे कार्यक्रमों में भी ग्रामीणों को इस मार्ग के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार सांसद, विधायक और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। नाराज ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक सड़क का निर्माण नहीं कराया जाता और नहर के पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक वे चुनाव में मतदान नहीं करेंगे।

प्रदर्शन के दौरान अवनीश यादव, नीरज यादव, बिनोद, प्रमोद, रिंटू, चंद्रशेखर, संचित, युवराज, अनुराग, आकाश, मुलायम, हिमांशु, पप्पू, चिंटू और कन्हैया सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!