Breaking News

ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल उझानी की छात्रा इशिका अग्रवाल ने CLAT में 1306 ऑल इंडिया रैंक हासिल की।

ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल उझानी की छात्रा इशिका अग्रवाल ने CLAT में 1306 ऑल इंडिया रैंक हासिल की।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

उझानी (बदायूं)। ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल, उझानी की मेधावी छात्रा इशिका अग्रवाल ने CLAT (कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट) में 1306 ऑल इंडिया रैंक प्राप्त कर शैक्षिक सत्र 2025-26 में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। वर्तमान में इशिका विद्यालय में संस्थागत छात्रा के रूप में अध्ययनरत हैं।

इशिका की इस उल्लेखनीय सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है। विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, उपप्रधानाचार्य सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने इशिका को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय प्रशासन ने कहा कि इशिका अग्रवाल की यह सफलता न केवल विद्यालय बल्कि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर प्राप्त की गई यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!