Breaking News

बलरामपुर: निजी अस्पताल में छोड़ी गई नवजात बच्ची सुरक्षित, मिशन शक्ति टीम ने चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपा।

निजी अस्पताल में छोड़ी गई नवजात बच्ची सुरक्षित, मिशन शक्ति टीम ने चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपा।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। जनपद के उतरौला क्षेत्र में एक नवजात बच्ची को अज्ञात महिला द्वारा निजी अस्पताल में छोड़ दिए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को सुरक्षित संरक्षण में ले लिया।
थाना कोतवाली उतरौला पुलिस को बीती रात एक निजी अस्पताल की ओर से दूरभाष के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि अस्पताल परिसर में एक नवजात बच्ची को छोड़ दिया गया है। सूचना मिलते ही मिशन शक्ति नोडल प्रभारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के निर्देशन में एंटी रोमियो टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस टीम द्वारा बच्ची को अपने संरक्षण में लेकर उसके परिजनों की तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी। इसके पश्चात 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना दी गई। चाइल्ड हेल्पलाइन के निर्देश पर नवजात बच्ची को महिला अस्पताल बलरामपुर में भर्ती कराया गया।

एंटी रोमियो टीम द्वारा बच्ची को महिला अस्पताल के SICU में भर्ती कराकर चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्यों को सुपुर्द किया गया। वर्तमान में नवजात बच्ची अस्पताल में सुरक्षित है और उसकी देखरेख की जा रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!