Breaking News

10 पैरा पावर लिफ्टिंग में काजीपुर के दिव्यांग सिंधु यादव ने कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम किया रोशन।

10 पैरा पावर लिफ्टिंग में काजीपुर के दिव्यांग सिंधु यादव ने कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम किया रोशन।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

सैयदराजा (चंदौली)। उत्तर प्रदेश के बरेली में 21 दिसंबर को आयोजित 10वीं पैरा पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में सैयदराजा क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी दिव्यांग खिलाड़ी सिंधु यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ काजीपुर गांव बल्कि पूरे नरवन इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है।

धान के कटोरे के नाम से पहचाने जाने वाले इस क्षेत्र के लोगों ने सिंधु यादव की सफलता पर गर्व महसूस किया और उन्हें प्रेरणास्रोत बताया। प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने के बाद सिंधु यादव के सैयदराजा लौटने पर जगह-जगह बधाइयों का तांता लग गया।

सिंधु यादव नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा के छात्र हैं। सोमवार को विद्यालय के सभागार में प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय परिवार ने उन्हें जीत की बधाई दी और सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सिंधु यादव के कोच डॉ. भारत भूषण सिंह ने कहा कि सिंधु यादव की यह उपलब्धि पूरे नरवन समाज के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद सिंधु यादव ने कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से यह मुकाम हासिल किया है।

प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय परिवार की ओर से सिंधु यादव को आगे भी हर संभव सहयोग दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने विद्यालय के अन्य छात्रों को भी खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपना और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

उल्लेखनीय है कि सिंधु यादव इससे पूर्व भी एथलेटिक्स और पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में कई पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!