Breaking News

सहसवान में स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान, महाविद्यालयों के सामने किया गया जनजागरूकता कार्यक्रम।

सहसवान में स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान, महाविद्यालयों के सामने किया गया जनजागरूकता कार्यक्रम।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान, बदायूं। शासन के निर्देश पर 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलाए जा रहे स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान के अंतर्गत सहसवान क्षेत्र में कुष्ठ रोग के प्रति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय के सामने एवं डीपी महाविद्यालय परिसर में जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान का उद्देश्य कुष्ठ रोग की समय पर पहचान, उचित इलाज, इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना तथा लोगों को जागरूक कर प्रदेश को कुष्ठ रोग मुक्त बनाना है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव-गांव और शहरी क्षेत्रों में जागरूकता गोष्ठियों के माध्यम से आमजन को इस रोग के लक्षण, उपचार एवं बचाव की जानकारी दी जा रही है।

इस अवसर पर सैयद अशफाक अली, एनएमएस, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने लोगों को बताया कि कुष्ठ रोग पूरी तरह से इलाज योग्य है और समय पर उपचार से इसे जड़ से समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने समाज में फैली गलत धारणाओं को दूर करने पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं आम लोगों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक किया गया और उनसे अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध लक्षण की स्थिति में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!