Breaking News

सहसवान: विश्व कैंसर दिवस पर ग्राम बसौलिया में जागरूकता अभियान आयोजित।

विश्व कैंसर दिवस पर ग्राम बसौलिया में जागरूकता अभियान आयोजित।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान (बदायूं)। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर ग्राम बसौलिया में ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से एक विशेष कैंसर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अली इंटीग्रेटेड मेडिकल सर्विसेज के संचालक एवं प्रख्यात चिकित्सक डॉ. सैफुर रहमान ने किया। इस अवसर पर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. सैफुर रहमान ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करते हुए इसके प्रारंभिक लक्षण, संभावित कारण और बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यदि कैंसर के लक्षणों की समय रहते पहचान कर ली जाए, तो इसका सफल उपचार संभव है।

डॉ. रहमान ने कहा कि लगातार खांसी रहना, असामान्य सूजन, अचानक वजन कम होना, शरीर के किसी हिस्से में गांठ बनना या लंबे समय तक घाव का न भरना जैसे लक्षणों को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उन्होंने तंबाकू और धूम्रपान से दूरी बनाने, संतुलित आहार लेने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।

उन्होंने ग्रामीणों को यह भी सलाह दी कि किसी भी प्रकार की शंका होने पर तुरंत योग्य चिकित्सक से परामर्श लें तथा झाड़-फूंक या अफवाहों के चक्कर में न पड़ें।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्रामीणों ने डॉ. सैफुर रहमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के जागरूकता अभियान गांवों में नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए, जिससे लोग गंभीर बीमारियों के प्रति समय रहते सचेत हो सकें।

यह जागरूकता अभियान न केवल स्वास्थ्य के प्रति लोगों की समझ बढ़ाने में सहायक सिद्ध हुआ, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा शिक्षा के महत्व को भी रेखांकित करता है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!