Breaking News

ढिंगवश में ‘बड़े राजा’ शिवराज प्रताप सिंह का भव्य स्वागत, वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर दी शुभकामनाएं। 

ढिंगवश में ‘बड़े राजा’ शिवराज प्रताप सिंह का भव्य स्वागत, वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर दी शुभकामनाएं। 

वेद प्रकाश कौशल, संवाददाता 

कुंडा/बाबागंज। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भइया’ के बड़े पुत्र कुंवर शिवराज प्रताप सिंह ‘बड़े राजा’ का बाबागंज विधानसभा क्षेत्र के ढिंगवश गांव में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। वे एक समर्थक के घर आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

बड़े राजा के आगमन की सूचना मिलते ही विवाह स्थल पर उत्साह का माहौल बन गया। समाजसेवी एवं जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के कार्यकर्ता संदीप सिंह ने समर्थकों के साथ फूलमाला, गमछा और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया।

इस अवसर पर बड़े राजा ने संदीप सिंह के आवास पहुंचकर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर नवदंपति को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ढिंगवश गांव और यहां के लोग उनके दिल के बेहद करीब हैं और क्षेत्रवासियों का स्नेह उनके लिए हमेशा प्रेरणादायक रहेगा।

उनके आगमन से क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला। समर्थकों द्वारा किए गए भव्य स्वागत ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख बाबागंज हितेश प्रताप सिंह पंकज, अन्नू सिंह टिकरियां, लल्ला तिवारी, हिमांशु, शुभम सिंह, लकी सिंह, प्रांजल त्रिपाठी, सुमित त्रिपाठी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!