Breaking News

बच्चों के विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, मारपीट का वीडियो वायरल; 9 नामजद समेत 3 अज्ञात पर मुकदमा। 

बच्चों के विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, मारपीट का वीडियो वायरल; 9 नामजद समेत 3 अज्ञात पर मुकदमा। 

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। जनपद के खम्हौवा (विशुनापुर) गांव में बच्चों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना के तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से जमकर मारपीट होती दिखाई दे रही है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना 12 फरवरी 2026 की सुबह करीब 10 बजे की है, जब बच्चों के बीच हुई कहासुनी ने परिवारों को आमने-सामने ला दिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर हमला करने लगे। वायरल वीडियो में कई लोग लाठी-डंडों से हमला करते नजर आ रहे हैं, वहीं एक बच्चे पर भी डंडे से वार किए जाने का दृश्य सामने आने से लोगों में आक्रोश है।

ग्राम खम्हौवा निवासी दारा पुत्र सफीउल्ला ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि बच्चों के विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के बदरुद्दीन पुत्र स्व. अहदू, भोला पुत्र स्व. अहदू, अनीश, ढोलू, डोडरी, गोर्रा पुत्रगण बदरुद्दीन, मजैन पत्नी शाबीर, डब्लू पुत्र भोला और मुर्गा पुत्र भोला सहित तीन अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला किया।

घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने किसी तरह स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई।

कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बच्चों के विवाद में परिवार के सदस्य भी शामिल हो गए, जिससे मामला मारपीट में बदल गया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर 9 नामजद और 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही वायरल वीडियो की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस निगरानी कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, जबकि स्थानीय लोगों ने छोटी सी बात पर हुई हिंसा पर चिंता जताई है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!