Breaking News

सैयदराजा में चौहान एकता फाउंडेशन की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता संपन्न।

सैयदराजा में चौहान एकता फाउंडेशन की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता संपन्न।

ककरही स्थित केशा पब्लिक स्कूल बना परीक्षा केंद्र, बच्चों ने दिखाया ज्ञान व कौशल।

सैयदराजा। चौहान एकता फाउंडेशन के तत्वावधान में कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता रविवार को बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुई। प्रतियोगिता का आयोजन केशा पब्लिक स्कूल, ककरही में किया गया, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपने ज्ञान और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का संचालन फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष छागुर सिंह चौहान के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा और प्रतिस्पर्धा की भावना से जोड़ना ही फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ न केवल बच्चों के ज्ञान का विस्तार करती हैं बल्कि आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास में भी सहायक होती हैं।

विजेता प्रतिभागी।

ग्रुप ए (कक्षा 9-10)

  • प्रथम: नेहा चौहान
  • द्वितीय: नेहा विश्वकर्मा एवं आदर्श जायसवाल
  • तृतीय: अंकुश जायसवाल

ग्रुप बी (कक्षा 6-8)

  • प्रथम: अभय कुमार गुप्ता
  • द्वितीय: शमा परवीन
  • तृतीय: परिधि गुप्ता

पुरस्कार वितरण

  • ग्रुप ए की विजेता नेहा चौहान को पुरस्कार स्वरूप कुर्सी दी गई।
  • ग्रुप ए के अन्य विजेताओं को पेन और मेडल प्रदान किए गए।
  • ग्रुप बी के विजेता अभय कुमार गुप्ता को स्टैंड फैन दिया गया।
  • ग्रुप बी के अन्य विजेताओं को स्कूल बैग और पेन भेंट किए गए।

सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप स्कूल बैग देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महेंद्र चौहान, मृत्युंजय कुमार, हंस लाल चौहान, अवधेश चौहान, गुलाम अनवर, श्रवण यादव, सागर चौहान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम की सफलता में योगदान दिया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा।

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा। संवाददाता, वसीम …