Breaking News

पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ने अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मोहम्मद अदीब खान को किया सम्मानित।

पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ने अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मोहम्मद अदीब खान को किया सम्मानित।

बदायूं। मोहल्ला कबूलपुरा निवासी मोहम्मद अदीब खान (सॉफ्टवेयर इंजीनियर), जो पूर्वमंत्री आबिद रज़ा के पीआरओ सरताज अली खान के बेटे हैं, ने 7 से 9 अक्टूबर 2025 को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

इस शिखर सम्मेलन के दौरान आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) 2025 में अदीब खान ने Innovation Presenters के रूप में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री श्री कियर स्टारमर, और भारत की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण की उपस्थिति में अपनी प्रस्तुति दी। उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति को उच्चतम मान्यता देते हुए उन्हें प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया।

मुंबई में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार जीतने के बाद आज पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ने अपने आवास पर अदीब खान को मोमेंटो और सम्मान पत्र देकर उनकी उपलब्धि का उत्सव मनाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अदीब खान ने अपने अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन से बदायूं वासियों और भारतवासियों का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है।

पूर्वमंत्री ने बताया कि इससे पहले अदीब ने बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में भी प्रथम पुरस्कार जीतकर पाँच लाख रुपये की धनराशि प्राप्त की थी और बदायूं का नाम देशभर में रोशन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मान और प्रेरणा से युवाओं में उत्साह और प्रेरणा बढ़ती है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में जो भी बदायूं का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेगा, उसे इसी तरह मोटिवेट और सम्मानित किया जाएगा।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!