Breaking News

पचास वर्षों बाद सेवड़ी हुदहुदीपुर में पहुँची विकास की रोशनी।

पचास वर्षों बाद सेवड़ी हुदहुदीपुर में पहुँची विकास की रोशनी।

यादव बस्ती सहित विभिन्न मोहल्लों में सड़क, नाली व बिजली कार्य का उद्घाटन।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता 

चहनियां (चंदौली)। क्षेत्र के सेवड़ी हुदहुदीपुर गांव में पचास वर्षों के लंबे इंतजार के बाद ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं की सौगात मिली। गांव की यादव बस्ती सहित विभिन्न बस्तियों में मार्ग, इंटरलॉकिंग, नाली एवं बिजली के खंभों से जुड़े विकास कार्य पूर्ण होने पर रविवार को उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह ने फीता काटकर विकास कार्यों का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं अधिकारियों को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

ग्राम प्रधान के अथक प्रयासों से यादव बस्ती के साथ-साथ ब्राह्मण, पाल एवं हरिजन बस्तियों में भी मार्ग, नाली, इंटरलॉकिंग एवं विद्युत संबंधी कार्य पूरे कराए गए। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने की खुशी में दिवाकर यादव एवं गब्बू यादव के नेतृत्व में उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि पीठाधीश्वर सिद्धार्थ गौतम राम के आशीर्वाद से गांव के गिरजा मिश्र के मड़ई क्षेत्र में पिछले पचास वर्षों से विकास की किरण नहीं पहुंच सकी थी, जिसे निरंतर प्रयासों के बाद पूरा कराया गया।

उन्होंने बताया कि यह विकास कार्य पूर्व प्रधान स्व. जय किशुन यादव, स्व. लालता यादव एवं स्व. श्रीकिशुन यादव की स्मृति में कराया गया है।

प्रधान ने कहा कि “गांव के अंतिम छोर तक विकास पहुंचाना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है।”

कार्यक्रम में तकनीकी सहायक दीनानाथ यादव, ग्राम विकास अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार बिंद, विद्युत विभाग के तकनीकी सहायक संतोष कुमार, अश्विनी कुमार सिंह (विपुल दादा), दिवाकर यादव, रामसेवक यादव, रामाशंकर, जयप्रकाश, रमेश यादव, राजेश मौर्य, पिंकू पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!