Breaking News

कासगंज में शबनूर हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा, मां और समधी निकले आरोपी।

कासगंज में शबनूर हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा, मां और समधी निकले आरोपी।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद पुलिस ने शबनूर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए रिश्तों को शर्मसार करने वाली सच्चाई सामने रखी है। इस मामले में मृतका की मां यासमीन ही अपनी बेटी की कातिल निकली। पुलिस जांच में सामने आया कि यासमीन ने छोटी बेटी के ससुर रहीस अहमद के साथ मिलकर बड़ी बेटी शबनूर की गला दबाकर हत्या की थी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अवैध संबंधों को छुपाने और मृतका के ससुराल पक्ष को दहेज एक्ट में फंसाकर रुपये की उगाही करने की मंशा से इस वारदात को अंजाम दिया गया। हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से शबनूर का शव ससुराल के मोड़ पर फेंक दिया गया था, ताकि मामला सामान्य प्रतीत हो।

बताया गया कि 26 दिसंबर को शबनूर का शव बरामद हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने गहन जांच की और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी मां यासमीन तथा छोटी बेटी के ससुर रहीस अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ने इस जघन्य अपराध का पर्दाफाश करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा भी की है।

यह मामला सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र के खामनी नगला गांव से जुड़ा है, जहां घटना के बाद से इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

बाइट – अंकिता शर्मा, एसपी, कासगंज।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!