Breaking News

सपा सरकार में महिलाओं को मिला सम्मान और अधिकार : सांसद वीरेंद्र सिंह यादव।

सपा सरकार में महिलाओं को मिला सम्मान और अधिकार : सांसद वीरेंद्र सिंह यादव।

कैलावर में आयोजित पीडीए महिला सम्मान समारोह, हजारों महिलाओं को बांटे गए कंबल।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता 

चहनियां (चंदौली)। सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के कैलावर गांव में रविवार को पीडीए महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव द्वारा “मातृशक्ति का सहयोग, जरूरतमंदों का सम्मान” के संकल्प के साथ किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद वीरेंद्र सिंह यादव शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह यादव, विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव एवं अन्य अतिथियों द्वारा माता सावित्रीबाई फुले एवं खड़ेश्वरी स्वामी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित हजारों जरूरतमंद महिलाओं को कंबल वितरित किए गए, जिससे क्षेत्र में सराहना देखने को मिली।

समारोह को संबोधित करते हुए सांसद वीरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं और वंचित समाज के अधिकारों के लिए अपने जीवन को समर्पित कर दिया। उन्होंने रूढ़िवादी सोच को तोड़ते हुए महिलाओं और कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया।

उन्होंने कहा कि “समाज वही आगे बढ़ता है जो शिक्षित होता है। समाजवादी पार्टी की सरकार में महिलाओं को सम्मान और अधिकार मिला है। आज भी महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए आगे आना होगा और पीडीए के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा।”

विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि महिलाओं की भूमिका प्रदेश और देश को आगे बढ़ाने में हमेशा महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि राजनीति से लेकर सामाजिक जीवन तक महिलाओं का योगदान अतुलनीय है।

उन्होंने डॉ. राममनोहर लोहिया के आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि मातृशक्ति का सम्मान सबसे आवश्यक है। विधायक ने कहा कि “2027 में सरकार बनने पर महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये सहायता देने का कार्य किया जाएगा, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़े रहेंगे।

इस अवसर पर जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल, जिला सहकारी बैंक डायरेक्टर राजीव सिंह मुन्ना, विधानसभा अध्यक्ष सुभाष यादव, रविंद्र यादव, बृजमोहन कुशवाहा, धर्मेंद्र यादव, राजू यादव, संतोष यादव, सुमित कुमार विक्की, गुड़िया अंसारी, ज्ञानती प्रजापति, प्रभात यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन अनिल यादव ने किया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!