Breaking News

बलरामपुर: साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, कई खातों से करोड़ों का खेल उजागर।

बलरामपुर: साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, कई खातों से करोड़ों का खेल उजागर।

गुलाम नवी कुरैशी, संवाददाता

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश)। जनपद में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक संगठित ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 5 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जो देशभर में ऑनलाइन ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह बेहद सुनियोजित तरीके से काम करता था। आरोपी आम लोगों को लालच देकर उनके बैंक खाते और मोबाइल सिम किराये पर लेते थे। इन्हीं खातों के माध्यम से ठगी की रकम का लेन-देन किया जाता था। रकम को ट्रेस होने से बचाने के लिए पैसे को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर सेटलमेंट किया जाता था।

गिरोह की कार्यप्रणाली काफी चौंकाने वाली रही। बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड को गुप्त तरीके से कोरियर के जरिए भेजा जाता था। कई बार इन्हें मिठाई के डिब्बों में छिपाकर एक-दूसरे तक पहुंचाया जाता था, ताकि किसी को शक न हो। पूरे नेटवर्क को संचालित करने के लिए सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का सहारा लिया जाता था।

जांच के दौरान 17 बैंक खातों की पहचान की गई है, जिनका उपयोग साइबर ठगी के लिए किया जा रहा था। इन खातों से जुड़े देशभर में कई मामलों की शिकायतें दर्ज हैं और करोड़ों रुपये के लेन-देन के प्रमाण मिले हैं।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कई मोबाइल फोन, एक आईफोन तथा फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में साइबर थाना टीम द्वारा की गई।

⚠️ सावधानी ही सुरक्षा:

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अजनबी के झांसे में आकर अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड या सिम कार्ड किसी को न दें। थोड़ी सी लापरवाही आपको भी बड़ी आर्थिक और कानूनी परेशानी में डाल सकती है।

Byte- विकास कुमार पुलिस अधीक्षक बलरामपुर

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!