Breaking News

नगर के डॉ. दिलीप कुमार को मिली पीएचडी उपाधि, नगर पालिका अध्यक्ष ने किया सम्मानित।

नगर के डॉ. दिलीप कुमार को मिली पीएचडी उपाधि, नगर पालिका अध्यक्ष ने किया सम्मानित।

संवाददाता- राष्ट्रीय न्यूज टूडे

बिसौली। नगर के मोहल्ला गदरपुर निवासी कल्लू राम के सुपुत्र डॉ. दिलीप कुमार ने महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली से पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर अपने परिवार, समाज और जिले का गौरव बढ़ाया है।

इस उपलब्धि पर नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने खुशी व्यक्त करते हुए डॉ. दिलीप कुमार को सम्मानित किया।
नगर पालिका कार्यालय में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष अबरार अहमद ने उन्हें अंगवस्त्र और डॉ. भीमराव अंबेडकर का चित्र भेंट कर सम्मान किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “डॉ. भीमराव अंबेडकर के तीन सूत्रीय संदेश — शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो — हर युवा के जीवन का मार्गदर्शन कर सकते हैं।”

उन्होंने कहा कि डॉ. दिलीप कुमार जैसी प्रतिभाएं समाज के लिए प्रेरणा हैं और शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाती हैं।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!