Breaking News

निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण पर डीएम की बैठक, 6 मार्च तक दावे-आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर। 

निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण पर डीएम की बैठक, 6 मार्च तक दावे-आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर। 

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बदायूं। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के संबंध में बैठक की। यह कार्यक्रम भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत संचालित किया जा रहा है।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावे और आपत्तियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 6 मार्च 2026 (शुक्रवार) निर्धारित की गई है। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को किया जाएगा।

उन्होंने जानकारी दी कि अहर्ता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर जनपद की सभी विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण किया जा रहा है। दावे एवं आपत्तियां 6 जनवरी 2026 से 6 मार्च 2026 तक स्वीकार की जाएंगी। इस दौरान सूचना जारी करना, सुनवाई, सत्यापन, गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावे-आपत्तियों का निस्तारण 27 मार्च 2026 तक संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का लाभ उठाते हुए अपना तथा अपने परिवार के पात्र सदस्यों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

बैठक में संबंधित अधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!