Breaking News

रोजगार मेले में 205 युवाओं का चयन और शॉर्टलिस्ट, 22 कंपनियों ने लिया हिस्सा।

रोजगार मेले में 205 युवाओं का चयन और शॉर्टलिस्ट, 22 कंपनियों ने लिया हिस्सा।

बदायूं। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं कौशल विकास मिशन बदायूं के संयुक्त तत्वावधान में विधानसभा स्तरीय (शेखूपुर विधानसभा) रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 22 कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 669 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कर साक्षात्कार दिया। साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद विभिन्न कंपनियों द्वारा कुल 205 युवाओं का चयन एवं शॉर्टलिस्ट किया गया।

रोजगार मेले का आयोजन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (वीआईएमटी) परिसर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिला कोषाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य की प्रतिनिधि सलोनी पाठक ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सलोनी पाठक ने रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों में रोजगार की उपलब्ध संभावनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के रोजगार मेले युवाओं को रोजगार प्राप्त करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं। युवाओं को अपनी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार प्राप्त करने के लिए ऐसे आयोजनों का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।

कार्यक्रम में वीआईएमटी के डायरेक्टर आशीष सिंघल, विकास आहूजा, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अक्षय रस्तोगी, जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन ओमकार नाथ पाण्डेय, अजय प्रताप सिंह, सत्यप्रकाश आर्य, जिला सेवायोजन अधिकारी शशिकान्त यादव तथा कौशल विकास मिशन के विकासखंड परियोजना प्रबंधक अंकित यादव सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कोई भी टीबी ग्रसित बच्चा उपचार से न रहे वंचित, चिकित्सा अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण।

कोई भी टीबी ग्रसित बच्चा उपचार से न रहे वंचित, चिकित्सा अधिकारियों को दिया गया …