Breaking News

धनतेरस पर बिसौली में ट्रैक्टरों की रिकॉर्ड बिक्री, किसानों ने ढोल-नगाड़ों के साथ खरीदे नए वाहन।

धनतेरस पर बिसौली में ट्रैक्टरों की रिकॉर्ड बिक्री, किसानों ने ढोल-नगाड़ों के साथ खरीदे नए वाहन।

आई एम खान 

बिसौली। धनतेरस के पावन पर्व पर नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शुक्रवार सुबह से ही बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे नगर में रोशनी, चहल-पहल और त्योहार की रौनक नजर आई।

धनतेरस पर ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शानदार कारोबार हुआ। खासतौर पर कृषि क्षेत्र से जुड़े वाहनों की खरीदारी को लेकर किसानों में खासा उत्साह दिखाई दिया। नगर के प्रमुख वी.आर. ट्रेडर्स सोलिस ट्रैक्टर शोरूम पर सुबह से ही किसानों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही। फसल के बाद शुभ मुहूर्त में नया ट्रैक्टर घर ले जाने को लेकर किसान उत्साहित नजर आए।

शोरूम संचालकों के अनुसार, इस वर्ष पिछले वर्षों की तुलना में ट्रैक्टरों की बुकिंग और डिलीवरी में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई। ढोल-नगाड़ों और पूजा-अर्चना के साथ किसानों को नए ट्रैक्टरों की चाबियां सौंपी गईं। शोरूमों के बाहर नए वाहनों की पूजा और फूल-मालाओं से सजाने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।

सोलिस एजेंसी के स्वामी जतिन अग्रवाल ने बताया कि इस धनतेरस पर बाजार में अभूतपूर्व उछाल देखने को मिला है। विशेष रूप से ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के चलते ट्रैक्टरों और कृषि यंत्रों की मांग में काफी वृद्धि हुई है। इससे व्यापारियों में भी खुशी का माहौल है।

वहीं, बाजारों में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।

Spread the love

Check Also

पटाखा मार्केट का अग्निशमन विभाग ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी।

पटाखा मार्केट का अग्निशमन विभाग ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर लाइसेंस …