Breaking News

रूस में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, तिलहर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

रूस में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, तिलहर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। विदेश में नौकरी दिलाने और रूस भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोपी को तिलहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर वादी और अन्य लोगों से रुपये ऐंठने, फर्जी इन्विटेशन लेटर भेजने तथा पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, 4 नवंबर को वादी की तहरीर पर थाना तिलहर में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि तालिब हुसैन पुत्र इरफान निवासी इस्लाम नगर, थाना कटरा ने वादी और अन्य लोगों को रूस भेजने तथा वहां नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठग लिए। आरोपी ने विश्वास दिलाने के लिए व्हाट्सएप पर फर्जी इन्विटेशन लेटर भी भेजा था। रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

मामले में कार्रवाई करते हुए 5 नवंबर को दोपहर करीब 1:20 बजे तिलहर पुलिस ने आरोपी तालिब हुसैन (23 वर्ष) को थाना तिलहर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र और उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

दीपावली पर सुरक्षा को लेकर एसडीएम और सीओ ने किया फ्लैग मार्च, व्यापारियों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा।

दीपावली पर सुरक्षा को लेकर एसडीएम और सीओ ने किया फ्लैग मार्च, व्यापारियों को दिलाया …