Breaking News

पंच महापर्व को लेकर कासगंज पुलिस अलर्ट, एसपी ओपी सिंह ने सहावर और अमांपुर में किया फ्लैग मार्च।

पंच महापर्व को लेकर कासगंज पुलिस अलर्ट, एसपी ओपी सिंह ने सहावर और अमांपुर में किया फ्लैग मार्च।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी

कासगंज। आगामी पंच महापर्व (धनतेरस से कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व तक) को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए कासगंज पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार शाम पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने क्षेत्राधिकारी सहावर और भारी पुलिस बल के साथ सहावर एवं अमांपुर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

फ्लैग मार्च के दौरान एसपी ने स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों और आम नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी से त्योहारों को आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। साथ ही स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की खुराफात या अशांति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस प्रशासन की ओर से जनपद के सभी शहरी और ग्रामीण थाना क्षेत्रों में अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा लगातार पैदल गश्त की जा रही है। बाजारों में भीड़ को देखते हुए अस्थाई पटाखा दुकानों की सघन चेकिंग की गई। दुकानदारों को निर्धारित मानकों के अनुसार दुकानें लगाने, अग्निशमन के लिए पानी और बालू की उचित व्यवस्था रखने तथा सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा बाजारों में जाम की समस्या से निपटने, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। डिजिटल वॉलिंटियर्स, पुलिस मित्रों और चौकीदारों के माध्यम से लोगों को आतिशबाजी के दौरान सावधानी बरतने तथा अफवाहों पर ध्यान न देने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

कासगंज पुलिस ने आमजन से अपील की है कि आतिशबाजी करते समय बच्चों को अकेला न छोड़ें और उनकी निगरानी रखें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु के दिखाई देने पर तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम या संबंधित थाना प्रभारी को सूचना दें। पुलिस प्रशासन ने जनपदवासियों को पंच महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए त्योहारों के दौरान सुरक्षा और शांति बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

बाइट- ओपी सिंह, एसपी, कासगंज।

Spread the love

Check Also

बिसौली में पुलिस का बैंक चेकिंग अभियान, संदिग्धों से की पूछताछ।

बिसौली में पुलिस का बैंक चेकिंग अभियान, संदिग्धों से की पूछताछ। आई एम खान  बिसौली। …