Breaking News

तहसील सहसवान का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेख प्रबंधन सुधारने के निर्देश। 

तहसील सहसवान का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेख प्रबंधन सुधारने के निर्देश। 

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान, बदायूं।  जिलाधिकारी अवनीश राय ने मंगलवार को तहसील सहसवान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं, अभिलेखों के रख-रखाव एवं न्यायिक कार्यप्रणाली की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कार्यालयों में संचालित कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण सुनिश्चित किया जाए तथा रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं जनहितैषी बनाया जाए, जिससे आमजन को त्वरित और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने उपजिलाधिकारी और तहसीलदार न्यायालयों का निरीक्षण कर लंबित वादों की जानकारी ली तथा उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। विभिन्न अनुभागों का भ्रमण कर कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्य निष्पादन और अभिलेखों की अद्यतन स्थिति का भी अवलोकन किया। रिकॉर्ड रूम में रखे दस्तावेजों का गहन परीक्षण करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश प्रदान किए।

जिलाधिकारी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देयों के भुगतान की स्थिति की भी समीक्षा की। सर्विस बुक एवं सेवाकाल संबंधी अभिलेखों की जांच करते हुए उन्होंने कहा कि कार्मिकों के बकाया देयों का भुगतान समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!